scriptदीपिका पादुकोण ने बताया, रणवीर सिंह के अलावा किस चीज से है उन्हें प्यार | deepika padukone is in love with her yoga mat see the video | Patrika News

दीपिका पादुकोण ने बताया, रणवीर सिंह के अलावा किस चीज से है उन्हें प्यार

locationनई दिल्लीPublished: Jul 12, 2021 06:38:39 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं लेकिन अब दीपिका ने खुलासा किया है कि रणवीर के अलावा वह किसे सबसे ज्यादा प्यार करती हैं।

deepika_padukone_ranveer_singh.jpg

दीपिका पादुकोण ने बताया, रणवीर सिंह के अलावा किस चीज से है उन्हें प्यार

नई दिल्ली। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है। फिल्म ओम शांति ओम से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं दीपिका ने पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करोडों का कारोबार करती हैं। लेकिन प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने साल 2018 में एक्टर रणवीर सिंह से शादी की है। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं लेकिन अब दीपिका ने खुलासा किया है कि रणवीर के अलावा वह किसे सबसे ज्यादा प्यार करती हैं।
ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा का खुलासा, बोलीं- अपनी बहू को बिगाड़ देंगी मेरी मां नीतू कपूर

दीपिका ने वीडियो किया शेयर
दरअसल, हाल ही में दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। ये एक एनिमेटेड वीडियो है। वीडियो में एक योगा मैट नजर आ रहा है। एनिमेटेड वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की दिन रात मैट पर योगा करती नजर आ रही है। वह अलग-अलग योगासन करती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने बताया कि वो अपने योगा मैट से प्यार करती हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मैं अपनी योगा मैट से प्यार करती हू। बस इतना ही। यही पोस्ट थी।’
ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिश्ते को लेकर बहन कृष्णा श्रॉफ ने किया खुलासा

दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं। दोनों पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। ऐसे में फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटिड हैं। इसके अलावा, दीपिका फिल्म ’83’ में अपने पति रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। फिल्म में दोनों पति पत्नी के किरदार में ही हैं। वहीं, एक्ट्रेस ‘द इंटर्न’ में अमिताभ बच्चन के साथ काम करेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो