scriptदीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने से उपजे बवाल के बाद 23 कंपनियां से टूट सकता है करार! जानिए एक्ट्रेस के ब्रैंड्स के बारे में | deepika padukone jnu controversy companies break advertising 23 brands | Patrika News

दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने से उपजे बवाल के बाद 23 कंपनियां से टूट सकता है करार! जानिए एक्ट्रेस के ब्रैंड्स के बारे में

locationनई दिल्लीPublished: Jan 14, 2020 03:15:41 pm

Submitted by:

Neha Gupta

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के जेएनयू जाने के बाद कंपनियां डरीं
दीपिका के विज्ञापन दिखाना किया कम
23 कंपनियों के ब्रांड को इंडोर्स करती हैं दीपिका

deepikaa_brands_2.jpg

नई दिल्ली | दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में एक हैं जिनकी कमाई सबसे ज़्यादा है। फोर्ब्स 2018 की लिस्ट पर अगर नज़र डालें तो दीपिका की कमाई पति रणवीर सिंह से भी कहीं ज्यादा है। दीपिका सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना झंडा गाड़ चुकीं हैं। दीपिका के पास लगभग दो दर्जन ब्रैंड्स के साथ कई इंटरनेशन फेस्टिवल्स में शामिल होने का तमगा भी हासिल है। दीपिका ने साल 2008 में फिल्म ओम शांति ओम से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद दीपिका ने कुछ सालों में ही बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली। दीपिका अब तक कई ब्रैंड्स में दिखाई दे चुकी हैं।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) क्लोज अप टूथपेस्ट, पेप्सी, पैराशूट हेयर ऑयल, लिम्का, पीसी चंद्रा, लिरिल, हेवलेड पैकार्ड, ब्रिटानिया, मैगी और लक्स जैसे कई ब्रैंड्स में नज़र आ चुकी हैं। इसके अलावा साल 2015 में दीपिका जिलेट वीनस रेजर्स की ब्रैंड एबेंसेडेर बनीं। साल 2016 में वो विस्तारा एयरलाइन्स की ब्रैंड एबेंसेडर भी बनीं। इसके बाद मार्च 2017 में दीपिका लॉरेयाल पेरिस की ग्लोबल ब्रैंड एबेंसेडर बनीं। इसके अलावा दीपिका ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल गोआईबीबो के साथ भी दिखाई दी थीॆ। दीपिका ने साल 2018 में फिल्म पद्मावत के बाद कई नए कॉन्ट्रेक्ट साइन किए। इसी साल वो तनिष्क ब्रैंड ने नए कलेक्शन का भी हिस्सा बनी थीं। पिछले साल 2019 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों को लॉयड इंडिया का ब्रैंड एबेंसेडेर बनाया गया था।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के पास आज लगभग दो दर्जन ऐड्स की झड़ी लगी हुई है। सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी कोई भी फोटो आते ही वायरल हो जाती है। इंस्टाग्राम पर उनके 43 मिलियन फॉलोअर्स हैं तो वहीं ट्विटर पर लगभग 27 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा दीपिका ने डिप्रेशन से निकलने के बाद लिव लाफ लव फाउंडेशन की शुरुआत भी की थी। साथ ही वो मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज की चेयरपर्सन भी हैं। दीपिका का इतने ब्रैंड के साथ जुड़े होने के बावजूद कई ब्रैंड्स उनके ऐड्स कम ही दिखा रहे हैं। जेएनयू (JNU) जाने के बाद जिस तरह उन्हें कई ब्रैंड्स से हटाए जाने की मांग की जा रही है तो ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई में उनकी ब्रैंड वैल्यू पर कोई फर्क पड़ेगा।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो