
नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को एक साल पूरा होने वाला हैं । दोनों को साथ में 7 साल हो चुके हैं लेकिन फिर भी फैंस हमेशा दोनों की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें सुनने को बेकरार रहते हैं । रणवीर और दीपिका मीडिया के सामने खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात भी करते हैं । हाल ही में दीपिका पादुकोण ने हार्पर बाजार मैग्जीन को लिए फोटोशूट कराया है, इस दौरान उन्होंने इंटरव्यू भी दिया जिसमें उन्होंने अपनी शादी से जुड़ी से कई बातें शेयर की ।
View this post on InstagramA post shared by deepveer.news (@deepveer.news) on
दीपिका ने लिवइन में रहने के सवाल पर बताया की वो और रणवीर शादी से पहले साथ क्यों नहीं रहे । उन्होंने कहा, "अगर हम पहले से ही साथ रहते तो हमारे पास शादी में कुछ नया डिस्कवर करने के लिए बचता । मैं ये कहना चाहूंगी कि ये मेरी जि़ंदगी का सबसे अच्छा फैसला था । हम शादी में विश्वास करते हैं और इसका पूरा आनंद ले रहे हैं।"
दीपिका ने लेक कोमो में शादी करने के सवाल पर कहा की वो और रणवीर दोनों पानी से प्यार करते हैं । इसलिए उन्होंने उस जगह को चुना । साथ ही ये भी बताया की रणवीर चाहते थे की दुल्हन का खुश होना सबसे ज़रूरी है । रणवीर ने कहा कि जिसमें तुम खुश हो वही करो क्योंकि तुम्हारी खुशी में मेरी खुशी है । दीपिका ने बताया की रणवीर ने सबकुछ उनपर छोड़ दिया था ।
इस इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने अपने घर से जुड़ी बातों के बारे में भी बात की । उन्होंने कहा, "मेरे पैरेंट्स ने वर्किंग होते हुए उन्हें और उनकी बहन को पाला है । जो उस वक्त सक्षम थे । मुझे लगता है अभी हम परिवार शुरु करने के लिए तैयार नहीं हैं । मैं भी अपने माता-पिता की तरह बच्चे पालना चाहती हूं । हम अपनी जड़ो को नहीं भूलेंगे।"
Published on:
17 Oct 2019 04:00 pm
