26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह ने बेटी का नाम किया रिवील, फोटो भी की शेयर

Deepika Padukone Ranveer Singh Daughter: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर बेटी का नाम फैंस को बताया है।

2 min read
Google source verification
Deepika Padukone Ranveer Singh Daughter name

Deepika Padukone Ranveer Singh Daughter name

Deepika Padukone Ranveer Singh Daughter Name: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर 8 सितंबर को बेटी का जन्म हुआ था। कपल ने लगभग 2 महीने बाद बेटी का नाम फैंस को बताया है। बेटी के जन्म के समय कपल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर अनाउंस किया था, अब दोनों ने बेटी के बारे में बड़ी जानकारी दी है। जिसे सुनकर कपल के फैंस खुश हो रहे है। सोशल मीडिया पर दीपिका-रणवीर की बेटी का नाम खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स अलग-अलग कमेंट भी कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बेटी का बताया नाम (Deepika Padukone Ranveer Singh Daughter Name)

दिवाली के खास अवसर पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी का नाम और उसका एक प्यारा सा मतलब भी बताया है। इस स्टार जोड़ी ने अपनी नन्ही परी का नाम "दुआ पादुकोण सिंह" रखा है। इसकी जानकारी दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। रणवीर और दीपिका ने अपने पोस्ट में लिखा, दुआ पादुकोण सिंह। दुआ का मतलब प्रार्थना, क्योंकि ये हमारी प्रार्थनाओं का जवाब है। दीपिका और रणवीर ने बेटी के साथ पहली बार दिवाली मनाई है और जिस चीज का फैंस इंतजार कर रहे थे वो भी तस्वीर शेयर की है। कपल ने बेटी के नन्हें पैरों की फोटो अपलोड की है। अब फैंस कपल की बेटी के नाम को बेहद खूबसूरत बता रहे हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को फैंस दे रहे बधाई (Deepika Padukone Instagram)

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “बेहद सुंदर नाम।” दूसरे ने लिखा, “छोटी लक्ष्मी दुआ।” तीसरे ने लिखा, “प्यार भरी दुआ।” चौथे यूजर ने लिखा, “दीपिका और रणवीर की दुआ।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “आप दोनों को एक बार फिर से बधाई दुआ के मम्मी-पापा।” बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी और शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बने हैं।