12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

रणवीर की मां संग दीपिका कर रहीं हैं शॉपिंग, क्या शादी हुई फिक्स!

रणवीर और दीपिका डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते हैं, वहीं रणवीर के माता-पिता मुंबई में शादी करना चाहते हैं।

2 min read
Google source verification
Deepika Padukone

Deepika Padukone

दीपिका और रणवीर जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शादी की डेट भी फाइनल हो चुकी है। खबरों की मानें तो दोनों के पैरेंट्स ने शादी की लिए रजामंदी दे दी है। हाल ही दीपिका के परिवार वाले रणवीर के घर वालों से मिले। जिसके बाद दोनों के परिवार ने मिलकर शादी की डेट फाइनल की।

पिछले सप्ताह दीपिका और रणवीर के पैरेंट्स मिले:
दरअसल, पिछले सप्ताह दीपिका के पैरेंट्स बेंगलूरु से रणवीर के माता-पिता से मिलने मुंबई आए थे। दोनों परिवारों की मुलाकात दीपिका के घर में हुई और वहां शादी की डेट के बारे में भी बात की गई। इसके बाद सभी वर्ली के एक रेस्त्रां 'फोर सीजन' में डिनर करने गए।

डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते हैं दीपिका-रणवीर:
खबरों की मानें तो जहां एक ओर रणवीर और दीपिका डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते हैं, वहीं रणवीर के माता-पिता मुंबई में शादी करवाना चाहते हैं। उनका कहना है कि उनके ज्यादातर रिश्तेदार मुंबई में रहते हैं इसलिए शादी यहीं होनी चाहिए। वे चाहते है उनके सारे रिश्तेदार शादी में शामिल होें।

साउथ इंडियन रीति-रिवाज से होगी शादी:
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शादी पूरी तरह से साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से की जाएगी। इतना ही नहीं वेन्यू के लिए 'ताज लैंड्स एंड, फोर सीजन्स' और 'सेंट रेजिस' जैसे होटलों को देखा जा रहा है। शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन भी देने की बात सामने आ रही है।

रणवीर के पैरेंट्स के साथ शॉपिंग कर रही हैं दीपिका:
रणवीर अपनी आगामी फिल्म 'गली बॉय' की शूटिंग में बिजी हैं तो दीपिका शादी की शॉपिंग में। खबरों के मुताबिक उनकी शादी अगले कुछ महीनों में हो सकती है। डिंपल गर्ल दीपिका ने तो शादी की शॉपिंग भी शुरू कर दी है। बता दें कि रणवीर के माता-पिता के साथ दीपिका शॉपिंग के लिए लंदन निकल चुकी हैं और जमकर ज्वैलरी की शॉपिंग कर रहीं हैं।