मुंबई। मौजूदा दौर में अभिनेता सलमान खान का कद बहुत ऊंचा है। उनके साथ काम करने के लिए हीरोइनें तैयार खड़ी रहती हैं...भले ही उस फिल्म में उनके करने लायक कुछ नहीं हो। यह सौ आने सच भी है कि जिस फिल्म में सलमान लीड रोल में हैं, उसमें सबसे ज्यादा कैमरा उनके ऊपर ही रहता है। बाकी कलाकारों को करने के लिए बहुत कम स्कोप होता है। खैर, हर अभिनेत्री की तरह दीपिका पादुकोण की भी सलमान के साथ काम करने की प्रबल इच्छा थी। सलमान भी चाहते थे कि वो दीपिका के साथ कोई फिल्म करें। आखिरकार, दोनों को जल्द ही एक साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिल गया। जी हां, कबीर खान की अगल फिल्म में वो दोनों साथ-साथ नजर आएंगे। लेकिन एक बॉलीवुड वेबसाइट के दावे को मानें, तो आपको जानकर आश्चर्य होगा कि शायद वो पहली ऐसी अभिनेत्री होंगी, जिन्होंने फिल्म साइन करने से पहले कबीर के सामने एक शर्त रख दी और कबीर ने उस शर्त को मान भी ली।