
Deepika-Ranveer Daughter Dua: बॉलीवुड के स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 8 सितंबर 2024 को माता-पिता बने। इस दिन दोनों ने अपनी नन्हीं बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने बेहद प्यार से ‘दुआ’ रखा है। दुआ के आगमन ने ना सिर्फ रणवीर और दीपिका की जिंदगी को रौशन किया है, बल्कि पादुकोण और सिंह परिवार में भी खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है।
दुआ अब तीन महीने की हो चुकी है, और इस खास मौके पर रणवीर की मां और दीपिका की सास अंजु भवनानी ने एक ऐसा कदम उठाया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। अंजु भवनानी ने अपनी पोती के तीन महीने पूरे होने पर अपने बाल दान किए हैं।
अंजु भवनानी ने अपने बाल कंधे तक कटवा लिए हैं और उनका यह नया लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अपनी पोती के लिए प्यार जताते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट भी साझा किया।
पोस्ट में अंजु ने लिखा, “मेरी प्यारी दुआ, तुम्हें तीसरा मंथ बर्थडे मुबारक। हर महीना तुम्हारे साथ सेलिब्रेट करना हमें अच्छाई और दयालुता का संदेश देता है। उम्मीद है कि मेरा यह छोटा सा योगदान किसी जरूरतमंद की मुश्किलें कम करेगा और उन्हें आत्मविश्वास देगा।”
यह भी पढ़ें: सीएम ‘Bhajan Lal’ पर भड़के ‘Sonu Nigam’, बोले-आप आया मत करो, देखें Video
अंजु भवनानी के इस कदम को लेकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने दुआ के जन्म से पहले मन्नत मांगी थी। हालांकि, उन्होंने खुद इस पर कोई बयान नहीं दिया है।
दुआ के जन्म के बाद दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों से ब्रेक लेकर अपनी बेटी को पूरा समय दे रही हैं। हाल ही में वह बेंगलुरु में अपने मायके में वक्त बिताकर मुंबई लौटी हैं।
यह भी पढ़ें: ‘Pushpa 2: The Rule’ Box Office Collection: सातवें दिन रिकार्ड 1000 करोड़ पहुंचा कलेक्शन, अल्लु अर्जुन का जलवा…
Published on:
11 Dec 2024 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
