6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑर्डर ऑर्डर! दिल्ली हाई कोर्ट ने Jackie Shroff की याचिका पर सुनाया ये फैसला

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर जैकी श्रॉफ की याचिका पर फैसला सुनाया है। यह फैसला एक्टर के हक में आया है। आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

May 18, 2024

jackie shroff

एक्टर जैकी श्रॉफ

दिल्ली हाई कोर्ट ने जैकी श्रॉफ द्वारा दायर की गई याचिका पर अपना फैसला सुना दिया है। अब कोर्ट ने जैकी श्रॉफ के बिना इजाजत के व्यवसायिक उद्देश्यों के लिए उनके नाम, उपनाम (जैकी और जग्गू दादा) और फोटोज के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

कोर्ट ने जैकी श्रॉफ के नाम के इस्तेमाल पर क्या कहा?

कोर्ट ने कहा, "ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर वॉलपेपर, टी-शर्ट और पोस्टर बेचने वाली संस्थाएं और आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस चैटबॉट प्लेटफॉर्म को चलाने वाली संस्थाएं एक्टर के व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों का उल्लंघन कर रही है। जैकी एक सेलेब्रिटी हैं। उनको उनके व्यक्तित्व और विशेषताओं पर स्वाभाविक अधिकार है।"

यह भी पढ़ें: Bollywood Latest News

ऐसे में अब कोर्ट ने जैकी की इजाजत के बगैर व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए उनके नाम, उपनाम और फोटोज के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इसके अलावा कोर्ट ने 'भिड़ू' शब्द का इस्तेमाल करने वाले एक रेस्टोरेंट के मालिक को भी नोटिस भेजा है।

कोर्ट ने कंटेंट लिखने वाले को भी दिया निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने कंटेंट लिखने वाले 2 लोगों के खिलाफ भी दिशा-निर्देश दिए हैं। इन दोनों लोगों ने जैकी के वीडियो को अपमानजनक शब्दों और गालियों के साथ शेयर किया था। इसके अलावा कोर्ट ने कुछ और संस्थानों को भी नोटिस जारी किया है।