दरअसल, हाल में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में करीना कपूर का फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ से उनके करेक्टर ‘पू’ के चेहरा रेड लाइट में नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार गाड़ी आती है, जिसके बाद रेड लाइट दिखाई देती है, जिसमें करीना का करेक्टर ‘पू’ बोलता है कि 'ये कौन है जिसने मुझे मुड़ कर नहीं देखा'.
वीडियो को जारी करते हुए कैप्शन में लिखा है 'वो ट्रैफिक उल्लंघनकर्ता कौन है?, पू को ध्यान पसंद है, इसलिए ट्रैफिक लाइट पर दें! #सड़क सुरक्षा'. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. साथ ही लोग इसपर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt-Ranbir Kapoor का गाना 'केसरिया' रिलीज होते ही हुआ ट्रोल, लोग बना रहे मजेदार मीम्स