कुछ महीनों पर तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) ने बॉलीवुड डेब्यू पर एक बड़ा बयान दिया था, जिसके बाद उनको काफी समय तक लगातार ट्रोलर्स और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. उन्होंने कहा था कि 'बॉलीवुड मुझे अफ्फोर्ड नहीं कर सकता है'. उनका ये बयान काफी तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बात सोशल मीडिया पर यूजर्न ने उनको खूब ट्रोल किया था. वहीं साउथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' के स्टार अल्लु अर्जुन (Allu Arjun) ने बॉलीवुड डेब्यू पर अपनी बात कही है, जिसके लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है.