कुछ दिनों पहले IPL के पूर्व प्रेसिडेंट और घोटाले के आरोपी ललित मोदी (Lalit Modi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (Susmita Sen) के साथ अपने रिलेशनशिप की बात को कबूला है, जिसके बाद से वो लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. साथ ही यूजर्स लगातार उनको 'भगोड़ा' कह रहे हैं, जिसके बाद अब ललित मोदी ने अपने सभी ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने ट्रोलर्स से साफ कहा है कि वो भगोड़े नहीं हैं. साथ ही उन्होंने कुछ फोटो भी साझा की है.