लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में अल्लू अर्जुन ने स्टाइल, डांस, 'मैं झुकूगा नहीं...'' और सिग्नेचर वॉक किसके कहने पर किया था? इस बारे में खुद एक्टर ने बड़ा राज खोलते हुए उस खास शख्स के बारे में बताया, जिन्होंने ये करने का स्जेशन दिया, जो वर्ल्ड फेमस हो गया. हाल में अपने एक इंटरव्यू के दौरान अल्लू अर्जुन ने फिल्म के अपने सिग्नेचर वॉक के बारे में बात करते हुए बताया कि 'इस बारे में उन्हें फिल्म के निर्देशक सुकुमार (Director Sukumar) ने निर्देश दिए थे'. अल्लू अर्जुन ने बताया कि 'सुकुमार गारू ने कहा था कि मुझे नहीं पता तुम क्या करोगे, लेकिन हर किसी को तुम्हारे जैसी चाल चलनी है'.