तसलीमा नसरीन ने बीते शनिवार अपने फेसबुक पर बंगाली में मोदी और सुष्मिता के रिश्तों को लेकर पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा 'मैं सुष्मिता से केवल एक बार मिली हूं, हमारी मुलाकात कोलकाता एयरपोर्ट पर हुई थी. उन्होंने मुझे गले से लगे लगाया था और आई लव यू कहा था. मैं उनकी खूबसूरती पर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रही थी. मुझे सुष्मिता सेन की पर्सनैलिटी मुझे बहुत पसंद है, यंग एज में ही दो बेटियों को गोद लेना... उनके सच्चाई, बहादुरी, सतर्कता, हर मुद्दे पर जागरुक रहना, आत्मनिर्भरता, दृढ़ता...'. वो आगे लिखती हैं 'अब सुष्मिता एक ऐसे शख्स के साथ वक्त बिता रही हैं, जो बिलुकल भी अट्रैक्टिव नहीं है और कई कई क्राइम्स से जुड़ा है'.