भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और ओटीटी पर अपना कदम रखने वाले रवि किशन (Ravi Kishan) ने एक्सर के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी खूब नाम कमा लिया है. आज वो अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. फिल्मी और राजनैतिक हस्तियां उन्हें शुभकामनाएं दे रही हैं. रवि किशन का जन्म 17 जुलाई, 1969 को बिहार में हुआ था. इसी खास मौके पर आज हम आपको उनके फिल्मों और एक्टर बनने के लंबे और सफल करियर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके लिए उनको कड़े संघर्ष को झेलने के साथ-साथ मार भी खानी पड़ी थी.