पूर्व मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर चुकीं एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों पूर्व IPL प्रेसिडेंट ललित मोदी (Lalit Modi) के साथ अपने रिश्तों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. दरअसल, कुछ समय पहले ही ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक्ट्रेस के साथ कुछ फोटो शेयर इस बात की जानकारी दी थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. साथ ही मोदी ने सुष्मिता को अपनी 'बेटर हाफ' भी बताया. इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई चौंक गया था.