साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने नागार्जुन (Nagarjuna), सुकुमार (Sukumar) और RRR के डायरेक्टर एसएस राजामौली ( SS Rajamouli) के साथ आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ देखी. फिल्म के प्रिव्यू शो में नागार्जुन के बेटे और एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) भी पहुंचे थे, जो इस फिल्म में कैमियो में नजर आ रहे हैं. फिल्म के प्रिव्यू को देखने के बाद उन्होंने एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें सभी स्टार्स और निर्देशक साथ में नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म देखने के बाद चिरंजीवी ने कुछ ऐसा कहा कि आमिर खान भावुक हो गए.