हर मुद्दे पर अपनी बात रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) हमेशा ही अपने बयानों को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं. अक्सर ही उनको बयानों पर यूजर्स अलग ही कमेंट्स करते हैं, जिससे एक्ट्रेस को कोई खास असर नहीं पड़ता. वो अगले दिन अलग मुद्दों पर अपनी बात रखने लग जाती हैं. स्वरा भास्कर फिल्मी पर्दे से ज्याजा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. वहीं हाल में स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बता रही हैं कि एक पंडित ने उनपर साढ़े साती बताई है, जिसके बाद से एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आई.