आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इसी साल अप्रैल में 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध गए. दोनों जल्द ही माता-पिता भी बनने वाले हैं. साथ ही दोनों पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे. दोनों जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं, जो इसी साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके लिए दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. वहीं सामने आ रही खबरों की माने तो दोनों के बीच जल्द ही जबरदस्त टक्कर भी देखने को मिलेगी.