25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धड़कन 2 में नजर आएंगे सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार के बेटे अहान और आरव

धड़कन 2 में नजर आएंगे सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार के बेटे अहान और आरव
less than 1 minute read
Google source verification
धड़कन

धड़कन

20 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करने वाली फिल्म धड़कन की सफलता के बाद अब धड़कन 2 बनने जा रही है, इस फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के बेटों की जोड़ी नजर आएगी, बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी अक्षय कुमार और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की फिल्म धड़कन वर्ष 2000 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की थी, इसी सफलता को ध्यान में रखते हुए अब निर्माता रतन जैन ने धड़कन 2 बनाने का मन बन बना लिया है।

अभिनेता सुनील शेट्टी ने बताया कि मुझे नहीं लगता कि अब धड़कन 2 बनेगी तो मैं और अक्षय दिखाई देंगे, क्योंकि हम लोग अब बूढ़े हो गए हैं, बूढ़ों की लव स्टोरी कौन देखना चाहेगा। उन्होंने कहा कि धड़कन टू के लीड रोल में मेरे बेटे अहान शेट्टी और अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार को लेकर ही बनाई जाए। इस फिल्म में अक्षय का और मेरा बेटा जुड़ जाए तो बहुत अच्छा होगा। उन्होंने बताया कि शिल्पा की बेटी अभी बहुत ज्यादा छोटी है, उसे बड़ा होने में काफी वक्त लगेगा ।इसलिए कम से कम इस फिल्म में अहान और आरव जुड़ जाए तो यह बहुत सही जोड़ी रहेगी। ऐसे ही विचार अक्षय कुमार का भी है , फिल्म निर्माता रतन जैन ने बताया कि अगर अक्षय और सुनील चाहते हैं कि उनके बेटे धड़कन 2 में लीड रोल करें, तो यह सोने पर सुहागा वाली बात रहेगी, मुझे इससे कोई प्रॉब्लम नहीं है, यह पूरा प्रोजेक्ट उन्हीं के सपोर्ट में ही है। मैं धड़कन 2 को बनाने की तैयारी तो कर चुका हूं कहानी, स्क्रिप्ट, डायलॉग और बाकी चीजें तैयार है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग