
Dhanashree Verma Instagram Video Screengrab
नई दिल्ली | फेमस यूट्यूबर और इंडियन क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) शादी के बाद फिर से वापसी कर चुकी हैं। उनके डांस वीडियो दोबारा वायरल होने लगे हैं। पिछले दिनों तितलियां गाने पर उनका जबरदस्त डांस इंटरनेट पर तहलका मचा रहा था। अब वो दूसरे सुपरहिट गाने पर अपने शानदार डांसिंग मूव्स दिखा रही हैं। धनश्री जरा जरा बचना रे हमसे गाने पर धांसू डांस कर रही हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों में लाइक्स मिल चुके हैं। धनश्री का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।
धनश्री ने अपना डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वो कमाल के डांस स्टेप्स के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ धनश्री ने कैप्शन में लिखा- जरा जरा बचना रे हमसे। इसके सात रील चैलेंज शुरू कर रही हूं। हमेशा ही जिगर ठक्कर के साथ डांस करना काफी मजेदार होता है। धनश्री के साथ इस वीडियो में डांसर जिगर ठक्कर भी दिखाई दे रहे हैं। धनश्री के वीडियो में खास बात ये रहती है कि डांस के साथ उनके एक्सप्रेशन्स भी कमाल के रहते हैं। शादी के बाद धनश्री का ये दूसरा वीडियो है जो तेजी से वायरल हो रहा है।
इससे पहले धनश्री ने सिंगर हार्डी संधु के गाने तितलियां पर धमाकेदार डांस किया था। ये गाना इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। धनश्री ने फैंस को इस वीडियो को पसंद करने के लिए शुक्रिया भी कहा था। पति यजुवेंद्र चहल ने भी पत्नी के वीडियो पर कमेंट कर उनकी तारीफ की थी। धनश्री के फैंस उनके हर डांस वीडियो के लिए उनका बेसब्री से इंतजार करते हैं। बता दें कि धनश्री पेशे से एक डॉक्टर हैं। लेकिन डांस से उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है। धनश्री ने यजुवेंद्र चहल से पिछले साल दिसंबर महीने में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
Published on:
20 Jan 2021 05:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
