23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर कौन हैं धनुष के असली पेरेंट्स, झूठ बोलने को लेकर मुसीबत में फंसे साउथ सुपरस्टार

साउथ के सुपरस्टार धनुष को मद्रास हाई कोर्ट ने समन भेजा है। धनुष को उस कपल के मामले के संबंध में तलब किया गया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि एक्टर उनके बेटे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 4 May 2022, 3:09 PM IST

dhanush_.jpg

सुपरस्टार धनुष ने अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिल में अपना एक अलग ही स्थान बना लिया है। अभिनेता सिर्फ साउथ में ही नहीं बॉलीवुड में भी बहुत अधिक पॉपुलर हैं। हर कोई उनके अभिनय का दीवाना है। आज भी लोग ‘रांझणा’ के कुंदन को नहीं भूल पाए है। धनुष सारा अली खान के साथ ‘अतरंगी रे’ में भी दिखाई दिए थे। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष हमेशा खबरों का हिस्सा बने रहते हैं। कभी उनकी फिल्में, तो कभी निजी जिंदगी, अक्सर लोगों का ध्यान उनकी ओर खींच ही लेते हैं। बीते दिनों धनुष ऐश्वर्या रजनीकांत से अपने तलाक को लेकर चर्चा में थे।

दोनों शादी के 18 सालों के बाद एक-दूसरे से अलग हो गए, जिसका ऐलान इन्होंने सोशल मीडिया के जरिए किया। लेकिन, इन दिनों धनुष एक अलग ही वजह से चर्चा में हैं। धनुष के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट ने एक समन जारी किया है। जिसे लेकर अब धनुष सुर्खियों में हैं। ये मामला उस संबंध में हैं जिसमें एक कपल ने दावा किया है कि धनुष उनके बेटे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में कोर्ट ने धनुष को समन जारी किया है। कथिरेसन ने अदालत में दावा किया था कि अभिनेता ने डीएनए जांच के फर्जी दस्तावेज जमा किए थे, जिसके लिए उन्होंने पुलिस जांच की मांग भी की थी। कथिरेसन ने एक अपील दायर कर अदालत से उस आदेश को रद्द करने के लिए कहा है जो 2020 में पारित किया गया था, जिसमें डीएनए रिपोर्ट को सही बताया गया था।

इस दंपती का कहना है कि धनुष उनके तीसरे बेटे हैं। वह फिल्मों में काम करने के लिए उनका घर छोड़कर चले गए थे। कथिरेसन ने खुद को अभिनेता का माता-पिता बताते हुए 65 हजार रुपये हर महीने मुआवजे की मांग की है। वहीं दूसरी ओर धनुष ने दंपती के सभी आरोपों से इनकार कर दिया है। कथिरेसन की याचिका को मदुरै हाई कोर्ट में खारिज कर दिया गया था जिसके बाद उन्होंने मद्रास हाई कोर्ट में इस मामले में गुहार लगाई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने अभिनेता धनुष के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें- सलमान खान को किस करती नजर आई पंजाब की कैटरीना कैफ

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग