2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब प्रेग्नेंट हेमा मालिनी के लिए धर्मेंद्र ने बुक कर दिया था पूरा का पूरा हॉस्पिटल

ये तो सभी जान गए हैं कि धर्मेंद्र हेमा मालिनी से काफी मोहब्बत करते थे, लेकिन इसी मोहब्बत के चलते वे कई बार कुछ ऐसा कर देते थे कि वो खबर बन जाती थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 19 Jan 2022, 6:20 PM IST

dharmendra_and_hema1.jpg

DHARMENDRA WITH HEMA MALINI

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी से शायद ही कोई बेखबर हो। इंडस्ट्री से लेकर आम लोगों के बीच इनकी लव स्टोरी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दरअसल इंडस्ट्री में कदम रखने के पहले ही धर्मेंद्र ने शादी कर ली थी। बाद में जब वे फिल्म इंडस्ट्री में आए तो उनका दिल ड्रीम गर्ल पर आ गया। उनकी मुलाकातों और इश्क के चर्चे अखबारों में होने लगे। शुरुआत में तो लोगों के लिए यह सब अफवाहें भर थी लेकिन अंत में शादी के बंधन में बंध कर उन्होंने सभी को जवाब दे दिया था।

इतना ही नहीं पहले से शादी शुदा होने के चलते उनके लिए ये शादी करना आसान नहीं था। हर तरफ उनकी ही चर्चा थी। हिंदू होने के नाते वे एक साथ दो बीवियां नहीं रख सकते थे। ऐसे में फिर उन्होंने अपना धर्म बदलना ही सही समझा। वे मुस्लिम में कनवर्ट हो गए थे, जिसके बाद उनकी शादी संभव हो पाई।

आज शादी के इतने साल बाद भी वे हेमा मालिनी के साथ हैं। न ही उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया और न ही साथ में रहे। बता दें कि पहली पत्नी से धर्मेंद्र के चार बच्चे हैं जिनमें दो बेटियां औऱ दो बेटे हैं। वहीं दूसरी ओऱ हेमा मालिनी से शादी के बाद उनकी दो बेटियां हैं। दोनों की शादी और उससे जुड़े कई किस्से मीडिया में आज भी जिंदा हैं।

यह भी पढ़ेंः जब स्मिता पाटिल के एक पोस्टर ने मचा दिया था तहलका, हैंडपंप के नीचे नहाती आई थीं नज़र

समय-समय पर लोग आज भी उनसे जुड़े किस्से छेड़ देते हैं। इसी कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उस वक्त की स्टोरी जब हेमा मालिनी मां बनने वाली थीं। दरअसल ये तो सभी जान गए हैं कि धर्मेंद्र हेमा मालिनी से काफी मोहब्बत करते थे, लेकिन इसी मोहब्बत के चलते वे कई बार कुछ ऐसा कर देते थे कि वो खबर बन जाती थी।

कुछ ऐसा ही हुआ जब हेमा मालिनी अपनी डिलीवरी के चलते अस्पताल में थी। उनकी प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए ही-मैन धर्मेंद्र ने पूरा का पूरा अस्पताल ही बुक करा दिया था। जी हां वाइफ हेमा मालिनी औऱ बेटी ईशा के जन्म के वक्त वो इतने ज्यादा गंभीर थे कि उन्होंने कोई रिस्क न लेने की ठान ली और लोगों से हेमा मालिनी औऱ बेटी को बचाने के लिए पूरा का पूरा अस्पताल ही बुक करा दिया था औऱ यह सिर्फ उन्होंने बड़ी बेटी ईशा के जन्म के वक्त ही नहीं किया बल्कि छोटी बेटी के जन्म के वक्त भी उन्होंने पूरा का पूरा अस्पताल बुक करा दिया था।

यह भी पढ़ेंः रेखा की सौतन बनने के नाम से घबरा गईं थीं करिश्मा कपूर, इस एक्ट्रेस ने भी कर दिया था मना

इस बात का खुलासा खुद हेमा मालिनी ने किया। दरअसल हेमा मालिनी और एक्ट्रेस ईशा कपिल शर्मा के शो पर शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान कपिल के एक सवाल पर उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था।