एक बार अमिताभ बच्चन ने बताया, ‘मैं सलीम-जावेद साहब के साथ ‘ज़ंजीर’ में काम कर चुका था। वो फिल्म हाल ही में रिलीज हुई थी। जब उन्होंने मुझे शोले की कहानी सुनाई तो वो मुझे बहुत पसंद आई थी। उन्होंने जाकर मेरे लिए थोड़ी पैरवी की। लेकिन उस वक्त डायरेक्टर रमेश सिप्पी जी मेरे काम से बहुत ज्यादा वाकिफ नहीं थे। उन्होंने रमेश जी को मेरी फिल्म दिखाई। इसके बाद उन्हें लगा कि ठीक है मैं ले लेता हूं। हालांकि, इसके बावजूद मुझे बीच में ऐसा लगा कि शायद रमेश जी मुझे फिल्म में ले या न लें तो। ऐसे में मैं धरम जी के घर पहुंच गया था।’