दरअसल, रवीना टंडन ने अपने करियर की शुरुआत ही सलमान खान के साथ की थी। रवीना टंडन की डेब्यू फिल्म 'पत्थर के फूल' थी। ये फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी। फिल्म को अनंत बलानी ने डायरेक्ट किया था। इसमें सलमान खान और रवीना टंडन लीड रोल में थे। फिल्म और उसके गानों को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं, सलमान और रवीना की जोड़ी भी लोगों के बीच छा गई थी। लेकिन शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे। इसका खुलासा खुद रवीना ने किया है।