6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिनेता धर्मेंद्र के खिलाफ जाकर बेटी ने किया ये काम, नही की 6 महीनों तक बात

ईशा ने 2002 में 'कोई मेरे दिल से पूछे' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया ईशा की फिल्म 'केकवॉक' में भी नजर आई
less than 1 minute read
Google source verification
dharam_esha_.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड में हर बड़ा स्टार्स अपने बेटी को भी फिल्म में लाने के लिये भरकस प्रयास करता है। कई बार तो उन्हें एक फिल्मों को पाने के लिये सालों लग जाते हैं। लेकिन कई स्टार्स ऐसे भी हैं, जो अपने बच्चों को इस प्लेटफार्म में लाने के खिलाफ भी होते है जैसा कि धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) जैसे दिग्गज स्टार्स। ध्रमेन्द्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा ने भले ही कई अच्छी फिल्में दी। लेकिन इसके पीछ उन्हें अपने पिता का साथ तक छोड़ना पड़ा था। फिल्मों में आने के फैसले पर उन्हें पिता धर्मेंद्र का कोई सपोर्ट नहीं मिला था। वहीं 17 सालों बाद धर्मेंद्र ने कुछ ऐसा कर दिया कि ईशा देओल इमोशनल हो गईं। ईशा ने इस वाकये को खुद बयान किया है।

खिलाफ थे धर्मेंद्र
दरअसल, ईशा के पिता और अभिनेता धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी फिल्मों में जाए। जिसका जिक्र हेमा मालिनी ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होनें बताया था धर्मेंद्र इतने नाराज थे कि उन्होंने ईशा से छह महीनों तक बात नहीं की थी। और ना ही धर्मेंद्र ने आज तक ईशा की कोई फिल्म भी नहीं देखी। ईशा ने 2002 में 'कोई मेरे दिल से पूछे' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिर अचानक 17 सालों बाद धर्मेंद्र ने ईशा की फिल्म 'केकवॉक' देखी और बेटी को आर्शीवाद तक दिया।

फिल्म की सफलताएं
बता दें कि ईशा की फिल्म 'केकवॉक' को अब तक 11 अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड मिल चुके हैं। इसके अलावा ये फिल्म 26 से भी ज्यादा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समारोहों में सिलेक्ट भी चुकी है। ईशा की फिल्म 'केकवॉक' लंदन स्थित बीबीसी स्टूडियोज में आमंत्रित होने वाली पहली फिल्म बनी है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग