
'धूम 4' को लेकर अपडेट
Dhoom 4 Movie Update: साल 2004 की एक्शन थ्रिलर फिल्म धूम के अभी तक 3 सीक्वल बन चुके हैं। अब इसके चौथे पार्ट यानी धूम 4 को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। फिल्म की इस फ्रेंचाइजी के लिए 2 बड़े स्टार के नाम सामने आए हैं, जिसके बाद से ही फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज साफ दिखाई दे रहा है।
पिछले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि धूम 4 वाईआरएफ के बैनर तले बन रही हैं, जिसमें शाहरुख खान विलेन के किरदार में नजर आएंगे। अब इस रोल के लिए शाहरुख के अलावा रणबीर कपूर का नाम भी सामने आ रहा है। सिने हब की रिपोर्ट के मुताबिक, वाईआरएफ धूम 4 में शाहरुख खान और रणबीर कपूर के नाम के बीच सोच- विचार कर रही है।
सोशल मीडिया पर यह खबर फैलने के बाद यूजर्स ने अपनी- अपनी चाहत भी बता दी कि वो धूम 4 में किसे विलेन के रूप में देखना चाहते हैं। एक यूजर ने लिखा, 'धूम 4 में रणबीर कपूर का होना शानदार होगा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'धूम 4 में रणबीर कपूर होना चाहिए।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है शाहरुख खान का नाम होगा चाहिए क्योंकि वह जिस फिल्म में विलेन का रोल निभाएंगे वह ब्लॉकबस्टर होती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मेरे ख्याल से शाहरुख खान इस फ्रेंचाइजी के लिए बढ़िया रहेंगे।'
Updated on:
24 Aug 2024, 4:20 PM IST
Published on:
24 Aug 2024, 3:04 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.