कुछ सेलेब्स ऐसे होते हैं जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इनमें से ही एक हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday)। ये आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हालांकि इन दिनों इसके चर्चा में होने की वजह इनकी लव लाइफ है। पिछ्ले कुछ समय से इनके बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) को जेट करने की चर्चा तेज है और अब इन खबरों के बीच अनन्या पांडे का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें अनन्या-आदित्य के साथ नजर आ रही हैं।