इसके साथ ही कैटरीना ने अपने पति विक्की संग अपनी दोस्ती और उनके व्यवहार के बारे में बातें कीं। कैटरीना कैफ ने खुलासा किया कि कैसे दोनों एक दूसरे के विपरीत हैं।
अदाकारा ने बताया उनके पति विक्की जहां बहुत शांत हैं, वहीं कैटरीना उनसे बेहद फास्ट और जल्द नाराज होने वालों में एक हैं। कैटरीना ने खुलासा किया उनके जल्दी नाराज होने की आदत की वजह से विक्की कौशल उन्हें ‘पैनिक बटन’ कहते हैं।