स्टेनली ने किया कोरियोग्राफ:
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसाबेल और सूरज 'दिल है कि मानता नहीं' गाने को डोवर के केंट में शूट कर चुके हैं। खबर है कि फिल्म के डायरेक्टर स्टेनली डि कोस्टा ने इस नंबर को कोरियोग्राफ किया है। बता दें कि स्टेनली पहले भी कई डांस सॉन्ग में रेमो की मदद कर चुके हैं। वहीं दूसरी और इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण ट्रैक पंजाबी पॉप स्टार दलजीत दोसांझ की आवाज में होगा। इस सॉन्ग को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है जो सूरज पंचोली पर फिल्माया जाएगा।