मेरा कोई बेटा होता तो, शाहरुख जैसा दिखता
सायरा बानो ने साल 2017 में मुम्बई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वे पहली बार शाहरुख से कैसे मिलीं थीं। उन्होंने बताया था कि हेमा मालिनी के निर्देशन वाली फिल्म 'दिल आशना है' के मुहूर्त पर वह और दिलीप कुमार मौजूद थे। इस फिल्म में शाहरुख खान और दिव्या भारती की प्रमुख भूमिकाएं थीं। सायरा ने कहा था,'दिलीप साहब ने पारम्परिक क्लैप दिया था। मैं हमेशा कहती हूं कि अगर मेरे कोई बेटा होता तो, वह शाहरुख खान की तरह दिखता। साहब और वह एक जैसे दिखते हैं ओर दोनों के बाल एक जैसे हैं। इसीलिए जब कभी मैं शाहरुख से मिलती हूं, उसके बालों में हाथ फेरती हूं। एक बार एक मुलाकात में ऐसा नहीं किया, तो शाहरुख ने कहा था कि आज आप मेरे बालों को हाथ नहीं लगा रही हैं। मैं भी बहुत खुश थी।'