नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार सालों बाद भी लोगों के दिलों में बसते हैं। 98 साल दिलीप कुमार अब ज्यादातर बीमार ही रहते हैं। जब-जब भी उनके सेहत बिगड़ती फैंस काफी परेशान हो जाते हैं। एक बार फिर से दिलीप कुमार का स्वास्थ्य बिगड़ गया है। जिसके चलते उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।