'नो एंट्री' (2005) एक ब्लॉकबस्टर कॉमेडी थी, जिसमें सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान जैसे स्टार्स थे। ये फिल्म झूठ, धोखे और कॉमिक गलतफहमियों पर आधारित थी। अब डायरेक्टर अनीस बज्मी नए कलाकारों के साथ सीक्वल बना रहे हैं। बोनी कपूर ने कहा है-“पुरानी स्टार कास्ट वाला चैप्टर खत्म हो चुका है। नए चेहरों के साथ एक नई शुरुआत होगी।”