25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों के लिए वैक्सीन मांगने पर निर्देशक ने राकेश टिकैत को दिया ताना, बोले-‘हलवा है क्या’

काफी लंबे समय से किसान सरकार के खिलाफ नए कृषि कानून को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एक बार फिर से देश में कोरोना का कहर जारी हो गया है। रोज़ाना कोरोना के कई केस सामने आ रहे हैं। यह देखते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार से किसानों के लिए वैक्सीन भेजने की मांग की थी। जिस पर फिल्म निर्देशक के तंज ने सबका ध्यान खींच लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 20 Mar 2021, 11:16 AM IST

Director Ashok Pandit Reaction On Rakesh Tikat Asking For Vaccine

Director Ashok Pandit Reaction On Rakesh Tikat Asking For Vaccine

नई दिल्ली। कोरोना का कहर पहले ही हम देख चुके हैं। वहीं जहां ऐसा लगने लगा था कि हालत सुधरने लगे हैं, लेकिन एक बार से कोरोनावायरस का खतरा बढ़ता हुआ नज़र आ रहा है। पिछले हफ्ते से कोरोना के कई केस सामने आ चुके हैं। ऐसे में एक बार से लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए कहा जा है। वहीं एक ओर आज भी कृषि कानून को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें भी किसानों की सेहत को लेकर सता रही है। किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों के लिए भी टीकाकरण की मांग की है। जिस पर बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देश अशोक पंडित ने कुछ ऐसा कहा। जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं।

किसानों को वैक्सीन लगने पर क्या बोले निर्देशक

जब से राकेश टिकैत ने किसानों के वैक्सीन लगवाने की मांग की है। तभी से सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी राय रखते हुए नज़र आ रहे हैं। इस बीच निर्देशक अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट कर निशाना साधते हुए कहा कि हलवा है क्या कि तुमको उधर ही भेज दें। अशोक पंडित के इस ट्वीट के बाद से कोई उनका समर्थन करता हुआ नज़र आ रहा है, तो कोई उनकी खूब अलोचना कर रहा है।

यह भी पढ़ें- Ghazipur border पर प्रशासन के साथ बातचीत के दौरान अचानक रो पड़े राकेश टिकैत, बोली यह बात

जानें क्या कहा था राकेश टिकैत

देश में फिर से तेजी से बढ़ रहे कोरोनावायरस को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि इन दिनों देश में कोरोना के मामले फिर से देश में तेजी से बढ़ने लगे हैं। कोरोना के लिए तय की गई सारी गाइलाइंस का पालन होगा। साथ ही राकेश टिकैत ने बताया की जहां वह आंदोलन कर रहे हैं। वहां पर महामारी को ध्यान में रखते हुए दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। लेकिन इस सबके साथ ही सरकार को आंदोलन वाली जगहों पर वैैक्सीन भेजकर टीका लगवाना चाहिए। साथ रही राकेश टिकैत ने खुद भी टीका लगवाने की बात कही।

आंदोलन स्थल पर लागू नियम

बताया जा रहा है कि आंदोलन स्थलों पर कोरोनावायरस से बचने के लिए सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। धरना दे रहे किसानों के बीच दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही किसानों का कहना है कि जब तक सरकार नए कृषि कानून को नहीं बदलती है। तब तक वह यूं ही प्रदर्शन जारी रखेंगे।