
disha patani
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड और 'बागी 2' एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियो के लिए सुर्खियों में रहती हैं। शनिवार देर रात यानी 6 अप्रेल को भी दिशा पाटनी अपनी चिर परिचित अंदाज में नजर आईं। गोल्डन कलर के ऑफ सोल्डर गाउन में दिशा के हॉट अंदाज को देखकर सबके मुंह खुले के खुले रह गए। इस गाउन में दिशा काफी बोल्ड लग रही थीं। दिशा ने इस ड्रेस के साथ गोल्ड बेली सैंडल्स पहने और अपनी आंखों का स्मोकी स्टाइल देने के साथ लिप शेड न्यूड रखा। बता दें कि मशहूर फैशन स्टाइलिस्ट मोहित राय ने दिशा का यह लुक तैयार किया है।
इस गाउन में अनकम्फर्टेबल दिखीं दिशा
सोशल मीडिया वायरल हो रही दिशा की तस्वीरों में वह अनफम्फर्टेबल दिख रही हैं। दिशा ने यह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। दिशा के इस लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
'भारत' और 'मलंग' में दिखेंगी दिशा
बात करें दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म साउथ कोरियन ड्रामा फिल्म 'ओड टु माय फादर' पर आधारित है। इसके अलावा दिशा मोहित सूरी की फिल्म 'मलंग' में भी दिखेंगी। इसमें उनके साथ अनिल कपूर, आदित्य रॉयआदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू हैं।
Updated on:
08 Apr 2019 09:13 am
Published on:
07 Apr 2019 07:12 pm
