
disha patani shah rukh khan
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मलंग' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। आज कल एक्ट्रेस अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। इसमें वह आदित्य रॉय कपूर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान को लेकर बयान दिया हैं, जिसके कारण वह काफी चर्चा में है।
दिशा ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा कि वह शाहरुख खान से कभी नहीं मिली हैं और अगर उन्हें मौका मिला तो वह उनसे मिलना पसंद करेंगी। वहीं, जब दिशा से पूछा गया कि वह किस एक्टर के साथ असली डेट पर जाना चाहती हैं। इसके जवाब में दिशा ने शाहरुख खान का नाम लिया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैं शाहरुख खान के साथ जाना चाहूंगी, मैं उनसे कभी नहीं मिली।
View this post on InstagramA post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on
दिशा की इच्छा को देखते हुए लगता है कि वह शाहरुख की बहुत बड़ी फैन हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पिछली बार आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। उसके बाद उन्होंने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है।
Published on:
29 Jan 2020 05:03 pm
