वहीं, शाहरुख खान ने फिल्मों में अभिनय करने से पहले टीवी शो में भी काम किया था। उनके पहले टीवी सीरियल का नाम फौजी था, जिसमें शाहरुख ने एक फौजी का किरदार निभाया था। यह नाटक 1989 में आया था। लेकिन इससे पहले 80 के दशक में, जब शाहरुख खान के संघर्ष के दिन थे। उनकी पहली सैलरी मात्रा 50 रुपये थे जो उन्होंने पंकज उदास के एक कार्यक्रम में काम करके कमाई थी। जिसके मिलने के बाद वह ट्रेन का टिकट खरीदकर सीधे ताज महल देखने के लिए गए थे।