1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाइमलाइट से दूर रहती हैं धर्मेंद्र की बेटियां अजीता-विजेता, एक है साइकोलॉजिस्ट तो दूसरी डायरेक्टर

जैसे की धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर लाइमलाइट से दूर रहती हैं, वैसे ही उनकी बेटियां भी मां की तरह कैमरे से दूर रहना पसंद करती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 27 Oct 2021, 1:41 PM IST

Know About Dharmendra daughters Ajeita and Vijeta

Dharmendra with Family

नई दिल्ली:Dharmendra daughters Ajeita and Vijeta: फिल्मी दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जिनके परिवार वाले कितना ही फिल्मों से जुड़े हो, इसके बावजूद लाइमलाइट से दूर रहते हैं। इसी में शामिल हैं धर्मेंद्र की बेटियां ( Dharmendra daughters) अजिता और विजेता। ये दोनों भी लाइमलाइट से दूर रहती हैं, जिसके कारण ज्यादातर लोग हेमा मालिनी (Hema Malini) की दोनों बेटियों को ही सिर्फ धर्मेंद्र की बेटियां जानते हैं। इसलिए आज हम आपको धर्मेंद्र की बेटियां अजिता और विजेता के बारे में बता रहे हैं।

धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से उन्हें चार बच्चे हैं। दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल और दो बेटियां अजिता और विजेता। जैसे की धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर लाइमलाइट से दूर रहती हैं, वैसे ही उनकी बेटियां भी मां की तरह कैमरे से दूर रहना पसंद करती हैं। दोनों लाइमलाइट से दूर जरूर रहतीं, लेकिन बहुत टैलेंटेड हैं। एक बेटी यूएस में है, तो दूसरी बेटी दिल्ली में, यही नहीं एक साइकोलॉजिस्ट है और दूसरी बिजनेस कंपनी की डायरेक्टर।

बिजनेस कंपनी की डायरेक्टर हैं विजेता

विजेता देओल का जन्म 21 जून 1962 को हुआ। विजेता का निक नेम लिली है। साल 2017 में उनकी शादी विवेक गिल से हुई हैं। वह राजकमल होल्डिंग्स एंड ट्रेंडिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की डायरेक्टर हैं। वहीं, धर्मेंद्र ने अपनी बेटी विजेता के नाम की प्रोडक्शन कंपनी ‘विजेता प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड’ खोल चुके हैं। जिसमें उनके भाई सनी देओल फिल्मों का निर्माण करते हैं।

साइकोलॉजी टीचर है बेटी अजीता

धर्मेंद्र की दूसरी बेटी अजीता देओल अमेरिका में रहती हैं। वह यूएस के सैन फ्रांसिस्को के एक स्कूल में साइकोलॉजी की टीचर हैं। उनका निक नेम डॉली है। अजीता ने अमेरिका के डेंटिस्ट किरण चौधरी के साथ शादी की है। दोनों की दो बेटियां निकिता और प्रियंका हैं।

1954 में की थी प्रकाश कौर से शादी

आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने 1954 में महज 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से शादी की थी। वहीं, प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना इस्लाम धर्म कबूल कर साल 1980 में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी।

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने इस गाली से की थी एक्टिंग की शुरुआत, ये था पहला डायलॉग