
ऋषि कपूर ने दी जानकारी क्यों हुए थे हॉस्पिटल में भर्ती
नई दिल्ली। जैसा कि हम सब जानते हैं कि कई दिनों से बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की तबीयत कुछ ठीक नहीं है। कुछ दिनों पहले उन्हें शूटिंग के दौरान दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबर आई थी कि दिल्ली में प्रदूषण की वजह से उनकी तबीयत खराब हुई थी। वहीं मुंबई आने बाद भी अचानक से ऋषि कपूर को मुंबई अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनके साथ पूरी रात रणबीर कपूर हॉस्पिटल ठहरे थे।
मुंबई हॉस्पिटल में भर्ती होने की वजह किसी को भी नहीं पाता था। लेकिन अब ऋषि कपूर की हालत में सुधार है और उन्होंने ट्वीट कर अपने सभी प्रशंसको को धन्यवाद कहा है। खबरों के मुताबिक ऋषि कपूर को वायरल फीवर होने की वजह से उन्हें रातों रात श्री एच आर रिलायंस फाउडेंशन अस्पताल में एडमिट कराया गया। लेकिन अब वो पूरी तरह से ठीक हैं।
कुछ समय पहले ऋषि कपूर ने अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए कहा था कि मैं पिछले 18 दिनों से दिल्ली में शूटिंग कर रहा था। दिल्ली में प्रदूषण होने के कारण मुझे इनफेक्शन हो गया, क्योंकि मेरा न्यूट्रोफिल काउंट कम है। इसकी वजह से मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुंबई लौटने के बाद फिर से ऋषि कपूर की तबीयत खराब हुई। उन्होंने बताया कि मुझे हल्का बुखार बना हुआ था और जांच में डॉक्टर एस.को एक पैच मिला जिसकी वजह से जिसकी वजह से मुझे निमोनिया हो सकता था, इसे डिटेक्ट करके हटा दिया गया।
Published on:
07 Feb 2020 02:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
