
sanjeeda sheikh
इन दिनों स्टार प्लस सीरियल लव का है इंतजार में कामिनी का रोल निभा रही एक्ट्रेस संजीदा शेख एक बड़ी मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं। खबर है की संजीदा शेख के परिवार के खिलाफ एक पुलिस केस दर्ज हुआ है। संजीदा शेख की भाभी जकीराबानू ने अपने पति और परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया है।
जकीराबानू का कहना है की उनके पति यानी संजीदा के भाई उन्हें मारते पीटते हैं। साथ ही जकीराबानू के पिता को पैसे देने की धमकी भी देते हैं। उन्होंने बताया की जकीराबानू के पति काफी नशा करते हैं और जुआ भी खेलते हैं।
इन दिनों जकीराबानू जख्मी होने के कारण अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने मुंबई मिरर से बातचीत के दौरान बताया की संजीदा, उनके पति और उनकी सांस ने मारा जब वे अपने पिता से बात कर रही थी।
पर बता दें संजीदा ने जकीराबानू के केस दर्ज कराने के बाद एक पिटीशन फाइल की हैं जिसमें उन्होंने बाताया की जकीराबानू के सारे इल्जाम झूठे हैं। दरअसल जकीराबानू पुराने खयालात की हैं और इसलिए अपने पति के साथ एडजस्ट नहीं कर पा रहीं।
अभी केस संजीदा के फेवर में हैं। संजीदा के वकील ने बताया है की विक्टिम के आरोप बेबुनियाद है इसलिए अभी संजीदा और उनके परिवार पर कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की जाएगी।
Published on:
01 Sept 2017 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
