
रणवीर सिंह की 'डॉन 3' की रिलीज डेट आई सामने
Don 3 Release Date out: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म के बारे में नई जानकारी सामने आई है। खुद फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' की रिलीज डेट कंफर्म की है। फैंस डॉन 3 का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। वो इंतजार अब खत्म हो गया है।
फरहान अख्तर की डॉन सीरीज में पहले शाहरुख खान ने अहम रोल निभाया था। जिस वजह से माना जा रहा था कि 'डॉन 3' में भी किंग खान ही होंगे, पर ऐसा नहीं हुआ। 'डॉन 3' में शाहरुख की जगह रणवीर सिंह ने ले ली है। पहले माना जा रहा था कि फिल्म इसी साल यानी 2024 में रिलीज होगी। बता दें, फिल्म अगले साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। खुद मेकर्स ने इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी।
रणवीर सिंह इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। उनके फैंस उन्हें 'डॉन' के किरदार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। अब फैंस को ज्यादा नहीं थोड़ा ही इंतजार करना होगा। वहीं, रणवीर और कियारा पहले बार एक साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों के फैंस इस जोड़ी को देखने के लिए काफी बेसब्र हो रही है।
Published on:
20 Jun 2024 11:26 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
