
Dream Girl 2 Box Office Collection and Budget: इस शुक्रवार रिलीज हुई 'ड्रीम गर्ल 2' ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म का बजट करीब 35 करोड़ है और फिल्म अब तक 52 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म की स्टारकास्ट ने कितना चार्ज किया है।
आयुष्मान को मिले सबसे ज्यादा पैसे
फिल्म में पूजा बनकर मर्दों को लुभा रहे आयुष्मान ने सबसे ज्यादा फीस ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयुष्मान ने फिल्म के लिए 15 करोड़ की फीस ली है। फिल्म की हीरोइन अनन्या पांडे को को 3 करोड़ रुपए मेहनताना मिला है।
फिल्म में अहम रोल कर रहे परेश रावल को 1.5 करोड़ और राजपाल यादव को 1 करोड़ दिए गए हैं। अन्नू कपूर को 85 लाख फीस मिली है। एक्टर विजयराय को इस फिल्म के लिए 70 लाख और आसरानी को 45 लाख रुपए फीस मिली है। मनोज जोशी को 35 लाख रुपए इस फिल्म के लिए दिए गए हैं।
Updated on:
29 Aug 2023 05:11 pm
Published on:
29 Aug 2023 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
