Sonam Kapoor स्टारर फिल्म ‘Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga’ का नया गाना ‘Ishq Mitha’ रिलीज हो गया है। इस नए गाने में पहली बार सोनम कपूर के साथ उनके रियल लाइफ पिता Anil Kapoor साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गानें में सोनम कपूर पिंक रंग के पटियाला सूट में नजर आ रही हैं।
बता दें, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में सोनम कपूर और अनिल कपूर के अलावा राजकुमार राव, जूही चावला भी एहम किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 1 फरवरी को रिलीज होगी।