
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Box Office Collection Day 1 Prediction
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का ट्रेलर और गाने फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। राजकुमार और सोनम के अलावा इस फिल्म में अनिल कपूर और जूही चावला भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म को लेकर कयास लगाए जा रहे है कि बॉक्स आॅफिस पर अच्छी आॅपनिंग कर सकती है।
पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़
शैली चोपड़ा धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर उतना माहौल नहीं बन पाया है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म पहले दिन 3 से 5 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। दो घंटे लंबी इस फिल्म को बनाने में 30 से 35 करोड़ रुपए की लागत आई है।
पिता-पुत्री की कहानी पर बेस्ड हैं मूवी
'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में पिता-पुत्री के रिश्ते के साथ रोमांस का तड़का भी देखने को मिलेगा। राजकुमार और सोनम की जोड़ी इससे पहले 'डॉली की डोली' में एक साथ नजर आ चुकी है। आपको बता दें कि साल 1994 में आई ‘1942 ए लव स्टोरी’ में अनिल कपूर और मनीषा कोइराला की प्रेम कहानी थी। इस फिल्म में गाना था 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा।' इस बार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर आहूजा तैयार हैं राजकुमार राव के साथ। अब देखना यह है कि फैंस इस जोड़ी को कितना पसंद करते हैं।
Published on:
31 Jan 2019 07:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
