5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब Emraan Hashmi ने Aishwarya Rai Bachchan की ब्यूटी को बताया था ‘प्लास्टिक’, बाद में एक्टर को मांगनी पड़ी थी माफी

बॉलीवुड निर्माता करण जौहर (Karan Johar) का सबसे फेमस चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee with Karan) के 7वें सीरीज का आगाज हो चुका है। इसके पहले एपिसोड में नई नवेली दुल्हनियां आलिया भट्ट और रणवीर सिंह पहुंचे तो वहीं दूसरे एपिसोड में दूसरे एपिसोड में यंग एक्ट्रेसेस और बेस्ट फ्रेंड्स सारा अली खान और जाह्नवी कपूर ने शिरकत की। दोनों ने अपने-अपने अंदाज में बेहद ही बेबाकी के साथ उन सवालों का जवाब भी दिया।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Jul 21, 2022

emraan hashmi called aishwarya rai bachchan plastic

emraan hashmi called aishwarya rai bachchan plastic

फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में अब तक कई किस्से और कहानियां जन्म ले चुके हैं। कई सेलेब्स के राजों से पर्दा उठ चुका है तो कई ने चौकाने वाले खुलासे भी किए हैं। करण के इस शो में सेलिब्रिटी आते हैं जो अपनी प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक के बारे में बात करते हैं, जिसने कई नई कहानियां सामने आती हैं और वो सालों तक सुर्खियों में रहती हैं। ऐसी ही कुछ हुआ था कॉफी विद करण सीजन 4 में। इमरान हाशमी और ऐश्वर्या राय के बीच झगड़ा इसी सीजन के बाद शुरू हुआ था।

इस सीजन के एक एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और महेश भट्ट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी तो आज भी लोग सुनकर चौक जाते हैं।

दरअसल शो के रैपिड फायर राउंड में करण जौहर ने सवाल पूछा,'किसी ऐसे एक्टर/एक्ट्रेस का नाम बताइए जो प्लास्टिक शब्द सुनने के बाद आपके दिमाग में आता है?' इसके जवाब में इमरान हाश्मी ने कहा, 'ऐश्वर्या राय बच्चन'। इसका मतलब है कि ऐश्वर्या राय की जो खूबसूरती है वो असली नहीं बल्कि प्लास्टिक की तरह है।

जब ये बात ऐश्वर्या के कानों तक पहुंची तो वे काफी नाराज भी हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें को उस दौरान बच्चन बहू को फिल्म बादशाहो ऑफर हुई थी लेकिन फिल्म में इमरान होने के कारण उन्होंने काम करने से मना कर दिया था। हालांकि इरमान हाशमी ने बाद में अपने इस बयान पर माफी भी मांगी थी। उन्होंने यह भी बताया कि था आखिर उन्होंने जल्दबाजी में ऐश्वर्या राय का नाम क्यों लिया था। उन्होंने बताया था कि वे हैम्पर जीतना चाहते थे और उसी के लिए उन्होंने ऐसा किया था।

वहीं, जब एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय से पुछा गया कि उन्हें उनके जीवन में सबसे गंदा या भद्दा कमेंट कौन सा मिला है? जिस पर ऐश ने बिना किसी का नाम लिये कहा था- फेक और प्लास्टिक। हालांकि इस बात से ये साफ था कि ऐश्वर्या को इमरान हाशमी की बात काफी गलत लगी थी, जिसे वो अभी तक नहीं भूल पाई हैं।

शो के इस एपिसोड में महेश भट्ट से किसी ओवर रेटेड फिल्म के बारे में पूछा गया, तो उन्होने एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'बर्फी' का नाम लिया। मालूम हो कि रणबीर अब महेश भट्ट के दामाद हैं।

आपको बता दें करण के इस चैट शो को शुरू होते ही खूब प्यार मिल रहा है। पहले एपिसोड पर ही दर्शकों ने इतना प्यार लुटाया कि सबसे हाइएस्ट व्यूज के साथ शो को टॉप लिस्ट में ऐड कर दिया। करण के शो के सीजन 7 की शुरुआत 7 जुलाई से हो गई है। इस शो को टीवी पर नहीं बल्कि इसे ओटीटी चैनल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर टेलीकास्ट किया जा रहा है।