1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मर्डर’ के बाद इमरान हाशमी- मल्लिका शेरावत फिर आए साथ, Video हुआ वायरल

Emraan Hashmi Mallika Sherawat: 'मर्डर' फिल्म के 20 साल बाद इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत एक बार फिर साथ नजर आए। दोनों का वीडियो सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
emraan_hashmi_mallika_sherawat_bold_star_video_viral_on_social_media.jpg

मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी का वीडियो वायरल

Emraan Hashmi Mallika Sherawat: बॉलीवुड के लिए गुरुवार की रात काफी शानदार रही। प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में जिस चीज की लोगों को उम्मीद नहीं थी वो हुआ। 'मर्डर' फिल्म की सुपरहिट जोड़ी इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत को दर्शकों ने 20 साल बाद एक साथ देखा। दोनों स्टार्स एक दूसरे को देखकर शॉक्ड रह गए। इसका वीडियो भी सामने आया है।

इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत का जो वीडियो आया है। वह मुंबई के एक इवेंट का है जहां, इमरान हाशमी पैपराजी को पोज दे रहे थे, उसी समय मल्लिका शेरावत ने एंट्री की। इमरान खुद को रोक नहीं पाए और वह मल्लिका से मिलने पहुंच गए। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया। फिर दोनों बाते करने लगे। दोनों ही काफी स्मार्ट लग रहे थे। इमरान हाशमी ने ब्लैक कलर का सूट पहना था। मल्लिका शेरावत ने पिंक कलर का गाउन पहना था। दोनों की फोटो और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अक्षय-टाइगर ने जनता को किया खुश या निराश? जानें कैसी लगी दर्शकों को फिल्म, पढ़ें रिव्यू


फिल्म 'मर्डर' साल 2004 में आई थी। इस फिल्म में मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी ने स्टीमी किसिंग सीन देकर बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया था। इमरान हाशमी- मल्लिका शेरावत की जोड़ी हिट और हॉट कही जाती थी।

Story Loader