
Emraan Hashmi revealed that he gets ‘slapped around’ by wife Parveen Shahani for doing kissing scenes
एक्टर इमरान हाशमी को फिल्मों में उनके किरदारों की वजह से 'सीरियल किसर' भी कहा जाता है। इमरान फिल्मों में काफी बोल्ड सीन देते रहे हैं। हाल ही में उनसे इस सीन पर उनकी पत्नी परवीन शाहनी की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया। एक्टर ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी किसिंग सीन को लेकर कैसी प्रतिक्रिया देती थीं। उन्होंने साल 2016 में अपनी किताब 'द किस ऑफ लाइफ' के लॉन्च के मौके पर बताया था कि, वो फिल्मों में मेरे इंटीमेंट सीन को लेकर रुठ जाती थीं। मगर अब धीरे-धीरे इस रुठने और मारने की प्रक्रिया में बदलाव होते जा रहा है।
हमेशा मार खाते हैं इमरान
एक्टर ने बताया, वह अभी भी हिट करती है, लेकिन अब अपेक्षाकृत कम है।" इमरान ने कहा, "वह अब मुझे ज्यादा जोर से नहीं मारती, पहले वह बैग से मारती थी, अब वह अपने हाथ से मारती है, यह पिछले वर्षों की तुलना में बदल गया है।" उन्होंने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि एक बार मेरी पत्नी ने थप्पड़ मारा था।
फिल्म देखने के बाद पत्नी ने मारा थप्पड़
यह कहानी साल 2010 की है। इमरान ने बताया कि परवीन ने उनकी फिल्म 'क्रूक' देखने के बाद उन्हें थप्पड़ मारा था। उन्होंन कहा, "मेरी फिल्मों की पहली स्क्रीनिंग के बाद मेरी पत्नी हमेशा मुझे मारती है। लेकिन वह जानती हैं कि यह मेरा काम है, इसलिए मुझे यह सीन करना पड़ता है।" उन्होंने यह भी बताया कि कैसे वह परेशान होने के बाद परवीन को शांत करते हैं।
शांत करने के लिए देते हैं गिफ्ट
उन्होंने कहा , "मैं उनके लिए एक हैंडबैग खरीदता हूँ।" वह उसे फिल्म के हर फिल्म के लिए उपहार के रूप में एक बैग देते है। उनके पास बैगों से भरी एक अलमारी है। इसके बावजूद उन्हें एक नए बैग की जरूरत पड़ती रहती है। उन्होंने कहा, यह एक तरह से हमारे बीच का सौदा होता है। मैं उन्हें अपनी हर एक फिल्म के लिए गिफ्ट में बैग देता हूं।"
2006 में एक्टर ने की थी शादी
बता दें, फिल्म 'फुटपाथ' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुवात करने वाले इमरान ने साल 2006 में अपनी गर्लफ्रेंड परवीन शहानी से शादी कर ली थी। परवीन शाहनी उनके बचपन की दोस्त हैं। वही, अब तक इमरान ने करीब 40 फिल्मों में काम किया है और लगभग हर फिल्म में उन्होंने 'किस' सीन दिया है।
यह भी पढ़ें: जब Emraan Hashmi ने Aishwarya Rai Bachchan की ब्यूटी को बताया था 'प्लास्टिक', बाद में एक्टर को मांगनी पड़ी थी माफी
Published on:
05 Jan 2023 06:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
