अब इमरान हाशमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। जिसमें उनकी जबरदस्त बाइसेप्स देखने को मिल रहे हैं। तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपनी फिजिक्स पर कितना काम कर रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए इमरान ने कैप्शन में लिखा, 'एक और आर्म्स डे।' उनकी पोस्ट पर अबतक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। फैंस उनकी तस्वीर पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है सलमान भाई पिटेंगे 'टाइगर 3' में इस बार।' वहीं, एक ने लिखा, 'जब आप 'टाइगर 3' फिल्म का इंतजार कर रहे हों सलमान खान के लिए नहीं लेकिन आपके लिए।'