दरअसल, सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से अपनी ड्राइंग को साझा किया है। सुहाना ने चारकोल से अपनी मां गौरी खान का स्केच बनाया है। उनका ये स्केच परफेक्ट तो नहीं है लेकिन गौरी खान के लिए उससे ज्यादा कीमती कुछ नहीं है। स्केच में सुहाना ने अपनी मां का चेहरा बनाया है। इसे उन्होंने थोड़ा कार्टूनिस्ट स्टाइल में बनाया है। इस स्केच के साथ सुहाना ने लिखा, 'मॉम।' सुहाना की इस ड्राइंग को देखकर उनकी मां गौरी खान खुश हो गईं। उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी से सुहाना के स्केच को शेयक करते हुए लिखा, 'चारकोल कला, एक तरह की ड्राई कला…. काफी असरदार।'