5. रेस 3
अब इस लिस्ट में सलमान खान की फिल्म न हो, ऐसा कैसे हो सकता है? भाईजान ने भी ऐसी कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें लॉजिक की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई है। फिल्म रेस 3 तो आपको याद ही होगी। एक सीन में सलमान खान को हाथ में मिसाइल लॉन्चर पकड़ कर दुश्मन से भिड़ते हुए दिखाया गया है। इसी से आप समझ सकते हैं कि फिल्म देखकर दर्शकों का क्या हाल हुआ होगा। ऐसी फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। बॉलीवुड में कई तरह की ऐसी फिल्में बनी हैं जिनका न तो सिर होता है न पैर। हालांकि, अब ऐसी फिल्मों को ऑडियंस भी कड़ा सबक सिखाती हैं। सलमान खान की फिल्म रेस 3 इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। सलमान के फैंस उनकी हर फिल्म को बहुत पसंद करते हैं लेकिन अब उन्हें भी अच्छी स्क्रिप्ट्स का स्वाद लग चुका है। ऐसे में अब दर्शकों को सिर्फ अच्छी कहानी ही चाहिए।