4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इमरान हाशमी की शूटिंग के बीच बिगड़ी तबीयत, डेंगू की चपेट में एक्टर, जानें हेल्थ अपडेट

Emraan Hashmi Health Update: इमरान हाशमी को डेंगू हो गया है। एक्टर मुंबई के गोरेगांव में शूटिंग कर रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 28 May 2025, 6:27 PM IST

Emraan Hashmi Dengue News

Emraan Hashmi Dengue News: इमरान हाशमी को हुआ डेंगू

Emraan Hashmi Dengue News: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ओजी' की शूटिंग में व्यस्त थे, लेकिन अब उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान हाशमी डेंगू की चपेट में आ गए हैं, जिसकी वजह से उन्होंने शूटिंग से ब्रेक ले लिया है।

बताया जा रहा है कि इमरान मुंबई के गोरेगांव स्थित आरे कॉलोनी में शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और जब टेस्ट कराया गया तो डेंगू की पुष्टि हुई। डॉक्टरों की सलाह के बाद अब वह आराम कर रहे हैं और फिलहाल शूटिंग को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।

बता दें 'ओजी' फिल्म में साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण भी हैं। यह एक पैन इंडिया फ़िल्म है।

मेकर्स को हुई चिंता

प्रोडक्शन के एक सूत्र ने बताया कि तबियत बिगड़ने पर इमरान ने सबसे पहले इसकी जानकारी मेकर्स को दी और कहा कि अब वह शूटिंग नहीं कर पाएंगे। वह फिलहाल ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने बात को समझा और उन्हें आराम करने के साथ जल्द ठीक होकर सेट पर वापस लौटने की बात कही। मेकर्स ने एक्टर से यह भी कहा कि कोई चिंता की बात नहीं है, सबसे पहले हेल्थ जरुरी है। जानकारी के मुताबिक एक्टर इस समय घर पर आराम कर रहे हैं। फिलहाल 1 सप्ताह के लिए शूटिंग रोक दी गई है।

फैंस कर रहे हैं दुआ

फैंस उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इमरान हाशमी बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं जिन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से अलग पहचान बनाई है। उनकी अगली फिल्म को लेकर भी दर्शकों में खासा उत्साह है, हालांकि फिलहाल शूटिंग में थोड़ा ब्रेक जरूर लग गया है।

यह भी पढ़ें: लिवर ट्यूमर से जंग लड़ रही हैं एक्ट्रेस Dipika Kakar, पति Ibrahim ने लोगों से कहा ‘दुआ करें’, लिखा इमोशनल नोट

एक यूजर ने स्वास्थ्य की कामना करते हुए पोस्ट में लिखा, “अल्लाह जल्द आपको ठीक कर देंगे।”
दूसरे यूजर ने लिखा, “भगवान आपको सेहतमंद रखे।”

इमरान हाशमी का वर्कफ्रंट

इमरान हाशमी आखिरी बार फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में नजर आए थे, जहां उनके अभिनय की सराहना हुई थी। अब वह साउथ सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं और पवन कल्याण स्टारर फिल्म ‘ओजी’ के साथ तेलुगु डेब्यू करने को तैयार हैं। इस एक्शन ड्रामा फिल्म में इमरान एक पावरफुल विलेन के रोल में नजर आएंगे। ‘ओजी’ 25 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन